पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत में सुधार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की तबीयत में सुधार

Date : 10-Feb-2026

 मुंबई, 10 फरवरी । पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी के प्रमुख शरद पवार की तबीयत में मंगलवार को सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पवार को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की ।

राकांपा विधायक रोहित पवार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि शरद पवार की हालत स्थिर है। पवार फिलहाल किसी से भी बातचीत कर सकते हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है। रोहित ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, "शरद पवार की हालत स्थिर है, उन्हें सिर्फ़ कफ की दिक्कत है। उन्हें इलाज के लिए कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखा जाएगा। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि कृपया अस्पताल में भीड़ न लगाएं।"

शरद पवार का इलाज कर रहे डॉ. अभिजीत लोढ़ा ने पत्रकारों को बताया कि शरद पवार को पिछले दो-तीन दिनों से कफ (खांसी) की दिक्कत महसूस हो रही थी। उनके सभी ज़रूरी मेडिकल टेस्ट पूरे हो चुके हैं और उनकी हालत पूरी तरह स्थिर है। वह फिलहाल अस्पताल के एक प्राइवेट कमरे में आराम कर रहे हैं। वह सभी से सामान्य तरीके से बात कर रहे हैं, चिंता की कोई बात नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को तबीयत बिगडऩे के बाद शरद पवार को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उनकी तबीयत में सुधार हुआ है। बहुत जल्द शरद पवार को अस्पताल से डिसचार्ज दिया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement