रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी

Date : 28-May-2026

 पलामू, 28 मई । पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में गोलीकांड से प्रभावित चौधरी परिवार से पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी ने गुरुवार को मुलाकात की। घटना की जानकारी ली और मामले को हृदयविदारक बताया।

बता दें कि 23 मई को रामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई थी। इस क्रम में चलाई गई गोली से एक युवक सिकन्दर चौधरी की मौत हो गई थी जबकि तीन जख्मी हो गए थे।

पूर्व मंत्री त्रिपाठी घटना की जानकारी लेने के क्रम में प्रभावित पक्ष की बात सुनकर भावुक हो गए।

उन्होंने कहा किसी के जान की क़ीमत इतनी आसान नहीं है। जमीनी विवाद हो तो कानून का सहारा ले ना की किसी की जिंदगी उजाड़ दी जाए।

त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। पलामू पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द दूध का दूध पानी का पानी होगा। उन्होंने कहा की भविष्य में दोबारा ऐसी घटना ना घटे इसका ध्यान रहे। आगे हमारी जहां जरूरत हो हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े है।

मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह टिकैत, बबलू दुबे, गोपाल त्रिपाठी, सोनू पासवान, रंजन दुबे, रमेश चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement