मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में आज से दो दिवसीय “समर कैंप 2026” का आयोजन | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

मध्य प्रदेश भवन, नई दिल्ली में आज से दो दिवसीय “समर कैंप 2026” का आयोजन

Date : 28-May-2026

 भोपाल, 28 मई । मध्य प्रदेश शासन द्वारा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय समर कैंप आज गुरुवार से मध्य प्रदेश भवन, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी संजय सक्सेना ने बताया कि समर कैंप का समय दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए पंजीयन शुल्क 200 रुपये प्रति प्रतिभागी रखा गया है।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रोचक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें ट्रेजर हंट, फैब्रिक पेंटिंग, मंडला आर्ट, डीआईवाई प्रोजेक्ट्स, हीटलेस कुकिंग तथा स्टोरी, सॉन्ग एवं पोएम एक्टिविटीज शामिल हैं।

कार्यक्रम के पहले दिन ट्रेजर हंट, हीटलेस कुकिंग एवं प्रतिभागियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। वहीं दूसरे दिन 29 मई को फैब्रिक पेंटिंग, डीआईवाई प्रोजेक्ट्स और मंडला आर्ट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। दोनों दिनों में बच्चों के लिए फन, फूड एवं चिल टाइम भी रखा गया है।

समर कैंप के समापन अवसर पर 29 मई को शाम 6 बजे से “कल्चरल ईवनिंग” का आयोजन होगा, जिसमें मध्यप्रदेश के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement