Quote :

कानून का सम्मान करना आवश्यक है, ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत बना रहे - लाल बहादुर शास्त्री

Travel & Culture

इस सर्दियों में एक्प्लोर कीजिए मनाली से थोड़ी दूरी पर स्थित जादुई झील को

Date : 25-Nov-2024

अगर आप एक सुंदर और आकर्षक झील का नजारा देखना चाहते हैं, तो हम आपको लाहौल घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको कई अद्भुत झीलें देखने को मिलेंगी।

अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप अपनी सारी थकान को भूल जाएं और सुकून से वक्त बिता सकें, तो हिमाचल की लाहौल घाटी एक आदर्श स्थल है, जो आपको स्वर्ग का एहसास कराएगी। इस घाटी की वादियों में ऐसा आकर्षण है कि आप यहां आने के बाद इस स्थान के दीवाने हो जाएंगे। लाहौल घाटी अपनी पूरी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन खासकर यहां की झीलें पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी ये झीलें एक शानदार बैकग्राउंड प्रदान करती हैं। चलिए, अब जानते हैं इन झीलों के बारे में।

सूरज ताल: लाहौल घाटी की एक और खूबसूरत झील है, जिसे त्सो कामत्सी (Tso Kamtsi) या सूर्य ताल भी कहा जाता है। यह झील 800 मीटर लंबी है और 4,890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह भारत की तीसरी और दुनिया की 21वीं सबसे ऊंची झील है। अगर हम इसकी सुंदरता की बात करें, तो यहां का नजारा देख कर आपका हर ग़म दूर हो जाएगा। यह झील भागा नदी के उद्गम स्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है, और मान्यता है कि यहां आकर यदि आप कुछ मांगते हैं, तो आपकी हर इच्छा पूरी होती है।

चंद्रताल: यह झील हिमालय की 4,300 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद प्रसिद्ध है। इसकी खूबसूरती के कारण पर्यटक इस झील को देखने के लिए यहां आते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि यह झील जादुई है, जहां रात के समय परियां आती हैं। यहां का पानी इतना साफ है कि आप अपना चेहरा देख सकते हैं। हालांकि, इस झील में तैरने की अनुमति नहीं है और झील के किनारे पर कैंपिंग करना भी मना है।

दीपक ताल: लाहौल घाटी की एक और अद्भुत झील है, जिसका पानी शीशे की तरह चमकता है। इस झील को देखकर आपकी आंखें चकाचौंध हो जाएंगी। प्री-वेडिंग शूट के लिए यह स्थान एक बेहतरीन विकल्प है। हालांकि, यहां तैरने की अनुमति नहीं है। बर्फ से ढकी चोटियों और सुंदर पहाड़ियों के बीच स्थित यह झील पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

धनकर झील: जिसे सर कुंड झील भी कहा जाता है, यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के स्पीति भाग में 4,136 मीटर (13,570 फीट) की ऊंचाई पर स्थित है। यह झील धनकर गांव से लगभग एक घंटे की पैदल दूरी पर स्थित है। पहाड़ों के बीच स्थित इस झील का दृश्य बेहद खूबसूरत है, और यहां से आप दूर-दूर तक बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देख सकते हैं। इसके अलावा, यहां से हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी मणिरंग पीक (6,593 मीटर) का अद्भुत दृश्य भी नजर आता है, जो किन्नौर और स्पीति जिले की सीमा पर स्थित है।

कैसे पहुंचे ?

अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं, तो आप मनाली पहुंचने के लिए बस या टैक्सी किराए पर ले सकते हैं, जो लगभग 550 किलोमीटर दूर है। मनाली से, आप स्पीति घाटी के मुख्य शहर काज़ा के लिए एक शेयरिंग या प्राइवेट टैक्सी ले सकते हैं। मनाली से काज़ा मार्ग जून से अक्टूबर तक खुला रहता है, इसलिए इस तरह से आप लाहौल स्पीति तक पहुंच सकते हैं।

 

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement