10 जनवरी -विश्व हिंदी दिवस | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Editor's Choice

10 जनवरी -विश्व हिंदी दिवस

Date : 10-Jan-2023

 हिंदी भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व में बोली जाने वाली प्रमुख भाषाओं में शुमार है. हिंदी भाषा से भारत देश की पहचान और सम्मान है. भारत के हर हर कोने में भले ही हिंदी भाषा बोली नही जाती है लेकिन इसका सम्मान भारत का हर नागरिक सच्चे मन से करता है. हमारा देश भारत विविधता में एकता का प्रतीक है, जिसमें 22 अलग-अलग भाषाएं बोली जाती हैं. इन्हें संजोकर रखने का काम हिंदी भाषा करती है. अपनी मातृभाषा की विशेषता को पूरी दुनिया में पहुंचाने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है. आजादी के बाद साल 1953 में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मानने की घोषणा की गई थी. देश की सीमाओं के बाहर वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाये जाने वाले विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से हिंदी के वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए व्यापक प्रयत्न किए जाते है।

हिंदी: भारत की आत्मा में बसी भाषा

भारत को संस्कृतियों का घर कहा जाता है। देश में विभिन राज्यों में विभिन भाषाओ को बोलने वाले देशवासी रहते है। हालांकि यदि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी एवं असम से लेकर गुजरात तक किसी भाषा का सबसे प्रचलित प्रयोग मिलता है तो वह निसंदेह ही हिंदी भाषा है। देश के प्राचीन इतिहास से लेकर स्वतंत्रता संग्राम एवं आधुनिक समय तक हिंदी ने देश के कोने-कोने से सभी निवासियों के मध्य सेतु के रूप में कार्य किया है। वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबित भारत में हिंदी बोलने वालों की संख्या 43.63 फीसदी है जो की देश की सभी भाषाओ में सर्वाधिक है।

ऐसे हुई थी शुरुआत

भारत में आजादी के बाद संविधान सभा के द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी हुई हिंदी को पूरे देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा के रूप में भारत की राजभाषा का दर्जा दिया गया. भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाएं जाने की घोषणा की और पहला 1953 में पहला हिंदी दिवस मनाया गया.

विश्व हिंदी दिवस का इतिहास

वैश्विक स्तर पर हिंदी दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 10 जनवरी को किया जाता है। वर्ष 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमन्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के द्वारा प्रतिवर्ष 10 जनवरी को वैश्विक स्तर पर हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की गयी थी। इसके पश्चात प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के प्रथम सम्मेलन का आयोजन 10-14 जनवरी 1975 में नागपुर में तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा किया गया था।

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य

·         विश्व हिंदी दिवस को वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जा रहा है। विश्व हिंदी दिवस के प्रमुख उद्देश्य है :-

·         वैश्विक स्तर पर हिंदी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देना

·         संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में स्थापित करना

·         हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु कार्य

·         हिंदी को प्रमुख वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करना

·         हिंदी की त्रुटियों को दूर करके हिंदी भाषा में सुधार करना

·         वैश्विक स्तर पर हिंदी के महत्व को बढ़ाना एवं प्रसार करना

 

 

 

विश्व हिंदी दिवस किस प्रकार मनाया जाता है?

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए विभिन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस अवसर पर भारत सरकार एवं विभिन राज्य सरकारो के द्वारा सरकारी कार्य को हिंदी में करने का संकल्प लिया जाता है एवं हिंदी को बढ़ावा देने के लिए विभिन कार्यक्रमो का संचालन किया जाता है। साथ ही देश या विदेश में इस दिवस पर एक प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, वाद-विवाद, बैठक, चर्चा एवं अन्य माध्यमों से इस दिन हिंदी के प्रचार हेतु प्रयास किए जाते है।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement