अमरेली में केजरीवाल ने रोड शो में कहा- महंगाई से दिलाऊंगा निजात | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

अमरेली में केजरीवाल ने रोड शो में कहा- महंगाई से दिलाऊंगा निजात

Date : 22-Nov-2022

-गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगाया जोर

अहमदाबाद, 21 नवंबर (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अमरेली में रोड शो कर गुजरात की सत्ता के लिए जोर आजमाइश की। उन्होंने राज्य में परिवर्तन की लहर बताते हुए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों पर हमले किए। केजरीवाल ने कहा कि सत्ता में आने पर वे राज्य की जनता को कमरतोड़ महंगाई से निजात दिलाएंगे।

केजरीवाल ने आम जनता के साथ आत्मीय संवाद का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वे जो बोलते हैं वह करते हैं। सिर्फ वादे नहीं करते। दिल्ली-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों राज्यों में 24 घंटे बिजली आती है। साथ ही लोगों का जीरो बिजली का बिल आता है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो एक मार्च के बाद गुजरात में भी बिजली का बिल जीरो आएगा। लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग मुझे गालियां देते हैं, कहते हैं कि केजरीवाल फ्री की रेवड़ी दे रहा है। मैं फ्री की रेवड़ी जनता को दे रहा हूं। आप लोग तो अमीरों के 10-10 हजार करोड़ के ऋण माफ करते हो। मैं जनता को फ्री 300 यूनिट फ्री बिजली देता हूं। आप मंत्री को 4 हजार यूनिट फ्री बिजली देतो हो, मैं जनता को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री दे रहा हूं तो मिर्ची लगती है। कहते हैं घाटा हो जाएगा। केजरीवाल पढ़ा लिखा है। घाटा नहीं होने देगा। पुराने किए वादे दोहराते हुए केजरीवाल ने कहा कि 18 साल से ऊपर की महिलाओं, बहनों, बेटियों के खाते में हर माह एक-एक हजार रुपए डाले जाएंगे, इससे भी महंगाई से मुक्ति मिलेगी। बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाएंगे और रोजगार नहीं दिलाते हैं तब तक तीन हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता दिलाएंगे।

परीक्षाओं के तौर-तरीकों पर उठाया सवाल

केजरीवाल ने गुजरात में एलआरडी भर्ती से लेकर अन्य परीक्षाओं के पेपर फूटने के मामले में भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां 5 साल में 12 बार पेपर फूट चुका है, लेकिन कोई जेल नहीं गया। पेपर फूटता नहीं है। पेपर बेचा जाता है। हमारी सरकार बनेगी तो बीते 7 साल में जो पेपर फूटे उन केसों की जाएं कराएंगे। जो भी लिप्त होगा उसे जेल भिजवाएंगे। दिल्ली में सात साल से सरकार है। एक भी पेपर नहीं फूटा। पंजाब में 7 माह से सरकार है। अक्टूबर में पुलिस भर्ती के पेपर हुए एक भी पेपर नहीं फूटा।

हिन्दुस्थान समाचार/ बिनोद पांडेय

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement