पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस पहुंचे कोलकाता, शपथ ग्रहण समारोह कल | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस पहुंचे कोलकाता, शपथ ग्रहण समारोह कल

Date : 22-Nov-2022
कोलकाता, 22 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस मंगलवार सुबह कोलकाता पहुंच गए। दमदम हवाई अड्डे पर उनका स्वागत राज्य सरकार की ओर से मंत्री और मेयर फिरहाद हकीम ने किया। इस मौके पर मंत्री शशि पांजा, मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी और कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल मौजूद रहे। यहीं उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इसके बाद डॉ. बोस राजभवन पहुंचे हैं। वो बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। डॉ. बोस को कलकत्ता हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव शपथ दिलाएंगे। डॉ. बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के केरल कैडर के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें 17 नवंबर को राज्यपाल नियुक्त किया था। ला गणेशन पिछले कुछ माह से राज्य में अंतरिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया। अब सीवी आनंद बोस राज्य के स्थायी राज्यपाल होंगे। इसके पहले जगदीप धनखड़ स्थायी राज्यपाल थे। अब देश के उपराष्ट्रपति हैं।

साल 2011 में सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. बोस कोलकाता में राष्ट्रीय संग्रहालय के प्रशासक के रूप में काम कर चुके हैं। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन कर उनसे बात कर सहयोग का आश्वासन दिया था।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मुकुंद

 

 
 

 

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement