मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपरिवार शिर्डी में साईबाबा के किये दर्शन | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सपरिवार शिर्डी में साईबाबा के किये दर्शन

Date : 23-Nov-2022

मुंबई, 23 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सपरिवार अहमदनगर जिले में स्थित शिर्डी में जाकर साईबाबा का दर्शन किया। सीएम शिंदे ने कहा कि बाबा का बुलावा आया था, इसी वजह से वे आज सपरिवार यहां आये और दर्शन किये। सीएम ने कहा कि उन्होंने राज्य की जनता की खुशहाली की मन्नत साईबाबा से मांगी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को सुबह ही अपना शासकीय कामकाज स्थगित कर दिया था। आज कैबिनेट की बैठक थी और कैबिनेट उपसमिति की बैठक में उन्हें शामिल होना था, लेकिन मुख्यमंत्री सपरिवार अचानक शिर्डी गए और साईबाबा के दर्शन किये।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के युवा नेता आदित्य ठाकरे ने बताया कि महाराष्ट्र का पूरा कैबिनेट आज गुजरात में प्रचार कर रहा है। इन सभी को महाराष्ट्र की जनता की फिक्र नहीं है। कैबिनेट की एक घंटे की ही बैठक रहती है और उसमें राज्य के हित के निर्णय लिए जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता राज्य की जनता के साथ नहीं है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement