मोरियानी के गिब्बन अभयारण्य के समीप वन भूमि में शरारती तत्वों ने की आगजनी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मोरियानी के गिब्बन अभयारण्य के समीप वन भूमि में शरारती तत्वों ने की आगजनी

Date : 05-Feb-2026

 जोरहाट (असम), 05 फरवरी । मोरियानी स्थित गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य के समीप वन भूमि में शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना से वन विभाग और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, क्योंकि आग अभयारण्य के संवेदनशील क्षेत्र के काफी नजदीक लगी थी।

वन अधिकारियों ने आज बताया कि सूखे मौसम का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने वन क्षेत्र में आग लगा दी, जिससे कई स्थानों पर धुआं और आग की लपटें देखी गईं। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को फैलने से रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई की।

प्रारंभिक तौर पर आगजनी को जानबूझकर किया गया कृत्य माना जा रहा है, हालांकि इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

उल्लेखनीय है कि गिब्बन वन्यजीव अभयारण्य देश के एकमात्र गिब्बन प्रजाति के आवास के रूप में जाना जाता है। वन अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement