कार्बन प्लांट ब्लास्ट : बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा था काम, दाे के खिलाफ एफआईआर दर्ज | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

कार्बन प्लांट ब्लास्ट : बिना सुरक्षा उपकरण कराया जा रहा था काम, दाे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Date : 06-Feb-2026

 रायगढ़, 06 फ़रवरी । । छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिले के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में गुरुवार को हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दाे जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्नेस के फटने से एक मासूम समेत 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उस समय कार्यरत महिला मजदूर आशा बाई खड़िया की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।

आशा बाई खड़िया की शिकायत के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब मजदूरों से बिना किसी सुरक्षा उपकरण के और फर्नेस को बिना ठंडा किए उसका ढक्कन खुलवाया गया। जैसे ही ढक्कन खुला, अत्यधिक दबाव के कारण आग की लपटें बाहर निकल आईं और वहां काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया।

खरसिया पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रूपेश शर्मा (मुख्य प्रबंधक) और दादु महाराज उर्फ प्रेमसागर त्रिपाठी (प्रबंधक) के खिलाफ धारा 125(a), 125(b), 287, 288, 289, और 3(5)-बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे में शिव खड़िया और मासूम इंदीवर सबसे अधिक गंभीर रूप से झुलसे हैं। कुल आठ घायलों का इलाज रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में जारी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वे सभी पिछले चार महीनों से इस कारखाने में टायर गलाकर काला तेल निकालने का काम कर रहे थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement