श्रीमंत शंकरदेव संघ ने आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को एकता के सूत्र में बांधा: मुख्यमंत्री | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

श्रीमंत शंकरदेव संघ ने आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज को एकता के सूत्र में बांधा: मुख्यमंत्री

Date : 06-Feb-2026

 गुवाहाटी, 06 फरवरी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने श्रीमंत शंकरदेव संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और अनुयायियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं श्रद्धाभाव से नमन् किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव गुरुदेव के आदर्शों और भक्ति मार्ग से प्रेरित होकर श्रीमंत शंकरदेव संघ ने आध्यात्मिकता के माध्यम से समाज में एकता और समरसता का मजबूत सेतु निर्मित किया है। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने में संघ की भूमिका सर्वविदित और ऐतिहासिक रही है।

डॉ. सरमा ने स्मरण कराया कि वर्ष 1930 में स्थापित यह गौरवशाली संस्था आज भी भक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता के मूल्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने इस पावन अवसर पर संघ से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, मातृशक्ति और श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन “जयतु श्रीमंत शंकरदेव संघ” और “जय गुरु शंकर” के उद्घोष के साथ किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement