इतिहास के पन्नों में 16 मई : भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी के पहले कार्यकाल और सत्ता संघर्ष का ऐतिहासिक मोड़ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 16 मई : भारतीय राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी के पहले कार्यकाल और सत्ता संघर्ष का ऐतिहासिक मोड़

Date : 15-May-2026

 भारत के राजनीतिक इतिहास में 16 मई का दिन एक अहम मोड़ के रूप में दर्ज है, जब वर्ष 1996 के आम चुनाव के बाद देश में सत्ता का नया अध्याय शुरू हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 161 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

इसी क्रम में 16 मई 1996 को वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि यह सरकार बहुमत साबित नहीं कर सकी और मात्र 13 दिनों में गिर गई। भारतीय संसदीय इतिहास में यह अब तक का सबसे छोटा प्रधानमंत्री कार्यकाल माना जाता है।

इसके बाद 1998 में मध्यावधि चुनाव हुए, जिसमें एक बार फिर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी और एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभरा। इस जनादेश के बाद अटल बिहारी वाजपेयी ने 19 मार्च 1998 को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन यह सरकार भी अधिक समय तक स्थिर नहीं रह सकी और करीब 13 महीने बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा।

राजनीतिक अस्थिरता के बीच 1999 में एक बार फिर देश को मध्यावधि चुनावों का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 303 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया और सत्ता में वापसी की। इसके बाद वाजपेयी ने 10 अक्टूबर 1999 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

यह सरकार अपेक्षाकृत अधिक स्थिर रही और अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लिए गए। हालांकि बाद में कार्यकाल पूरा होने से लगभग छह महीने पहले ही मध्यावधि चुनाव कराने का निर्णय लिया गया, जो राजनीतिक दृष्टि से एक बड़ा दांव माना गया।

इन घटनाओं ने भारतीय लोकतंत्र में गठबंधन राजनीति के नए दौर की शुरुआत की और यह भी साबित किया कि संसदीय व्यवस्था में स्थिरता और जनादेश की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1911 - कलकत्ता (अब कोलकाता) में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।

1920 - फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन ऑफ आर्क को संत की उपाधि दी गई।

1943 - वॉरसॉ में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई ख़त्म हो गई। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।

1960 - भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत।

1974 - इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फ़िलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए।

1975 - सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया।

1996 - अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

1999 - दक्षेस का 2002 ई. में होने वाला शिखर सम्मेलन थिम्पू में कराये जाने की घोषणा।

2004 - टेनिस खिलाड़ी रोजर फ़ेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता।

2006 - हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामित नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया।

2006 - न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस ऐसे पहले पर्वतारोही बन गये, जिन्होंने कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर झण्डा फहराया।

2007 - निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल की शुरुआत।

2008 - उच्चतम न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता उच्च न्यायालय के निर्णय को खारिज कर दिया।

2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर थिम्पु पहुंचे।

2010 - सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी प्रतियोगिता में पीटीआई पिछले विजेता भारत और दक्षिण कोरिया को बारिश के कारण मैच न होसकने पर संयुक्त विजेता घोषित किया गया।

2013 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली।

जन्म

1805 - सर अलेक्जेंडर बर्न्स - वर्तमान पाकिस्तान, अफगानिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उजबेकिस्तान एवं ईरान में अभियानों के लिए प्रसिद्ध ब्रिटिश अन्वेषक एवं राजदूत थे।

1857 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया

1902 - करमशी जेठाभाई सोमैया - भारतीय शिक्षाविद।

1933- गुलशेर खां शानी- प्रसिद्ध साहित्यकार

1948 - मंगलेश डबराल - हिन्दी की आधुनिक कविता के सम्मानीय और शीर्ष रचनाकारों में से एक हैं।

1949 - चर्चिल अलेमाओ - गोवा के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री रहे हैं।

1957 - ए. नारायणस्वामी - भारतीय जनता पार्टी के जानेमाने राजनीतिज्ञ हैं।

निधन

1945 - गोपाल चंद्र प्रहराज - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद।

2014 - रूसी मोदी - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य।

2021 - राजेंद्र सिंह जडेजा - दायें हाथ के बेहतरीन भारतीय तेज गेंदबाज थे।

2022 - कर्नल धर्मवीर सिंह - भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक थे।

महत्वपूर्ण अवसर

-सिक्किम स्थापना दिवस।

-राष्ट्रीय डेंगू दिवस।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement