देर रात सड़कों पर उतरे एसएसपी, नगर थाने का भी किया औचक निरीक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

देर रात सड़कों पर उतरे एसएसपी, नगर थाने का भी किया औचक निरीक्षण

Date : 15-May-2026

 सारण, 15 मई । जिले में विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने देर रात व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।

एसएसपी ने न केवल थानों की कार्यप्रणाली जाँची, बल्कि स्वयं सड़कों पर उतरकर रात्रि गश्ती की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

अभियान की शुरुआत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नवाजी टोला चौक से हुई जहाँ एसएसपी ने स्वयं उपस्थित होकर वाहन जाँच अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के कड़े निर्देश दिए और पुलिसकर्मियों को हिदायत दी कि रात्रि गश्ती को केवल औपचारिकता न समझें बल्कि इसे और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाए और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नवाजी टोला चौक पर वाहन जाँच अभियान निरीक्षण के बाद एसएसपी ने नगर थाने का विधिवत निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, शस्त्रागार, मालखाना और हाजत की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच के दौरान उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

थानाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एसएसपी ने कहा कि वारंटों का तामिला समय पर होना चाहिए और शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील और जन-हितैषी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया ताकि नागरिकों में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हो सके। एसएसपी के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा करना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement