नई दिल्ली, 19 मई । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर दुख जताया है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडूड़ी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, अनुशासन और सुशासन के मूल्यों को समर्पित रहा। उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
उल्लेखनीय है कि खंडूड़ी का आज सुबह देहरादून में निधन हो गया।
वह 92 वर्ष के थे। उन्होंने पूर्वाहृन करीब सवा 11 बजे मैक्स अस्पताल में अंतिम श्वांस ली। उन्हें उम्र जनित समस्याओं के कारण करीब 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पुत्री ऋतु खंडूड़ी भूषण उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष हैं जबकि पुत्र मनीष खंडूड़ी भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
