देहरादून, 19 मई । भाजपा के वरिष्ठ नेता व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का 20 मई यानी कल बुधवार काे
हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर पूरे राजकीय व पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। खंडूडी के निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की है। उनके अंतिम संस्कार के दिन पूरे राज्य के सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह उनके देहरादून आवास पर रखा गया है, जहां उनके अंतिम
दर्शन करने वालाें का तांता लगा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार प्रातः 10 बजे उनका पार्थिव शरीर देहरादून स्थित बसंत विहार कॉलोनी के फेज-2 स्थित निजी आवास से अंतिम यात्रा के लिए रवाना होगा। इसके बाद प्रातः 10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके अंतिम दर्शन कराए जाएंगे, जहां पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पहुंचेगा। जहां दोपहर 12 बजे पूरे राजकीय एवं पुलिस सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से प्रदेश में शोक की लहर है।
राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक आदेश जारी कर 19 से 21 मई 2026 पूरे प्रदेश में राजकीय शोक घाेषित किया है। इस दौरान राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालय बंद रहेंगे।
