मप्र के सागर जिले में खुदाई में मिले ब्रिटिशकालीन 13 सिक्के, प्रशासन ने किए जब्त | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्र के सागर जिले में खुदाई में मिले ब्रिटिशकालीन 13 सिक्के, प्रशासन ने किए जब्त

Date : 19-May-2026

 सागर, 19 मई । मध्य प्रदेश के सागर जिले में शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ारी में मंगलवार को मंदिर की जमीन की खुदाई के दौरान प्राचीन चांदी के सिक्के मिले हैं। इसकी खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम को टीम ने मौके से 13 चांदी के सिक्के जब्त किए हैं।

शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ारी में ठाकुर बब्बा मंदिर परिसर में निर्माण कार्य के लिए खुदाई चल रही है। मंगलवार को यहां खुदाई के दौरान जमीन से चांदी के सिक्के निकले, जिन पर विशेष चिंह अंकित पाए गए हैं। सिक्के पर रानी विक्टोरिया का चित्र बना है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर इन सिक्कों को वर्ष 1837 से 1901 के बिटिश शासनकाल का माना जा रहा है, जिससे इनके ऐतिहासिक महत्व की संभावना जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने सिक्कों का ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व जानने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसडीएम नवीन ठाकुर ने बताया कि खुदाई में चांदी के 13 सिक्के मिले हैं। जिन्हें जब्त कर लिया गया है। सिक्का बिटिशकालीन हैं। मामले की एसआई टीम जांच करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement