बकरीद को लेकर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

बकरीद को लेकर डीएम-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Date : 28-May-2026

 मीरजापुर, 28 मई । ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने इमामबाड़ा, कंतित सहित अन्य ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए बकरीद पर्व मनाने की अपील की। साथ ही सभी को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा वर्चुअल अथवा प्रत्यक्ष रूप से माहौल खराब करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी कराई जा रही है।

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में जुटे हुए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement