राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष ने दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

Date : 28-May-2026

 नई दिल्ली, 28 मई । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई मंत्रियों व अन्य ने आज ईद-उल-अजहा के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, '' ईद-उल-अजहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।''

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह पवित्र अवसर सभी के लिए शांति, खुशी और सद्भावना लाए। बिरला ने कहा कि यह खुशी का अवसर सभी के लिए अमन, खुशहाली, अच्छी सेहत और समृद्धि लेकर आए। समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता की भावना को और मजबूत करे।

केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह पवित्र अवसर एकता, करुणा और उल्लास की प्रेरणा दे और हर दिल में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और निरंतर सफलता लेकर आए। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में करुणा, सद्भाव और शांति लाए।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार त्याग, आस्था, करुणा और क्षमा जैसे शाश्वत गुणों को दर्शाता है। यह पावन अवसर हमें भाईचारे की भावना को गहरा करने, एकता के बंधन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करे।

संसदीय मामलों एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इस पावन अवसर पर, हृदय कृतज्ञता से भर जाए और आपका घर प्रेम, हंसी, शांति और खुशियों से आबाद रहे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि देश में अमन, मोहब्बत और भाईचारा हमेशा कायम रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement