कोलकाता को 333वें जन्मदिन की बधाई | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

Editor's Choice

कोलकाता को 333वें जन्मदिन की बधाई

Date : 24-Aug-2023

 देश-दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लिए बेहद खास है। ऐसा माना जाता है कि कोलकाता (तब के कलकत्ता) की स्थापना जॉब चार्नोक ने 24 अगस्त, 1690 को की थी। कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर और पांचवां सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह बंगाल की खाड़ी के शीर्ष तट से 170 किलोमीटर दूर हुगली नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। भारत की बौद्धिक राजधानी माना जाने वाला कोलकाता अंग्रेजों के शासन के दौरान ब्रिटिश भारत की राजधानी थी। कोलकाता को लंदन के बाद ब्रिटिश एम्पायर का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता था। इस शहर को किसी जमाने में पूरब का मोती पुकारा जाता था। अंग्रेज इसे भले ही 'कैलकटा' पुकारते थे लेकिन बंगाल और बांग्ला में इसे हमेशा से कोलकाता या कोलिकाता और हिन्दी भाषा में इसको कलकत्ता या कलकत्ते के नाम से पुकारा जाता रहा है।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement