अमेरिकी हथियारों की कमी पर चिंता, पेंटागन ने यूक्रेन को कुछ सैन्य आपूर्ति रोकी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

अमेरिकी हथियारों की कमी पर चिंता, पेंटागन ने यूक्रेन को कुछ सैन्य आपूर्ति रोकी

Date : 03-Jul-2025

अमेरिका के हथियार भंडार में कमी की चिंता के बीच पेंटागन ने यूक्रेन को कुछ महत्वपूर्ण हथियारों की आपूर्ति फिलहाल रोक दी है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता एना केली ने बताया कि यह निर्णय अमेरिकी सैन्य सहायता की वैश्विक समीक्षा के बाद लिया गया है, जिसमें अमेरिका के रणनीतिक हितों को प्राथमिकता दी गई है।

रोक गई सैन्य आपूर्ति में वायु रक्षा प्रणालियाँ और सटीक-निर्देशित हथियार जैसे संवेदनशील उपकरण शामिल हैं, जो यूक्रेन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक माने जाते हैं।

फरवरी 2022 से अब तक अमेरिका ने यूक्रेन को 66 बिलियन डॉलर से अधिक की सैन्य सहायता प्रदान की है। हालिया निर्णय के बाद यूक्रेन ने वाशिंगटन में अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख से आपात बैठक का अनुरोध किया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की सहायता में देरी से रूस को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है।

इसी बीच, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच दो घंटे की एक दुर्लभ फ़ोन बातचीत हुई, जिसमें मैक्रोन ने युद्धविराम की अपील की। यह वार्ता फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं की पहली सीधी बातचीत थी।

यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है जब यूक्रेन को पश्चिमी सहयोग की निरंतरता की सख्त ज़रूरत है, और अमेरिका की प्राथमिकता में बदलाव के संकेत उसके संघर्ष को और चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement