उत्तराखंड में ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप शांति से कुछ दिन बिता सकती हैं। लैंसडाउन शहर न केवल हरियाली के लिए बल्कि कई खूबसूरत जगहों के लिए भी जाना जाता है।
लैंसडाउन उत्तराखंड में स्थित एक छोटा सा शहर है। यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत शहर में से एक है। यहां आपको चारो ओर हरियाली ही हरियाली नजर आएगी। अगर आप भीड़ भाड़ से कहीं दूर शांति के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो आपको लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि लैंसडाउन का असली नाम कालूडंडा' था। गढ़वाली भाषा में इसका मतलब काला पत्थर होता है। इसके बाद 1857 में भारत से तत्कालीन वाइसरॉय लॉर्ड लैंसडाउन के नाम पर इस शहर का नाम लैंसडाउन पड़ गया। अगली बार जब भी आप लैंसडाउन घूमने का प्लान बनाएं तोलैंसडाउन की सबसे खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
स्नो व्यूपॉइंट ट्रेक
अगर आपको हाइकिंग करना पसंद है तो आपके लिए यह बेस्ट जगह है। स्नो व्यूपॉइंट के लिए आपको ट्रेकिंग करनी होगी। यहां पहुंचकर आपको बर्फ से ढके पहाड़ दिखेंगे। बर्फ से ढके पहाड़ और खुला आसमान आपका मन मोह लेंगे। आप यहां सर्दी और मानसून को छोड़कर साल के किसी भी महीने में जा सकते हैं। हरे-भरे पहाड़ से निकलने वाली ठंडी-ठंडी हवा और ऊंचाई में बैठकर प्रकृति की अद्बभुत नजारों का लुफ्त उठाएं। अपने साथ कैमरा ले जाना न भूलें। क्योंकि इतने खूबसूरत दृश्यों को कैप्चर करना भी जरूरी है।
भुल्ला ताल
लैंसडाउन के सबसे फेमल जगह में से एक है भुल्ला ताल। यह झील काफी छोटी है और बेहद ही शांत जगह में स्थित है। इस झील की रखवाली भारतीय सेना करती है। यह झील भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल्स के युवाओं को समर्पित है, जिन्होनें देश की सेवा में अपनी जिंदगी बिता दी। नाव में बैठकर इस झील में जरूर घूमें। इस झील में आपको तैरती हुई बत्तखें दिखेंगी, जो इस झील की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसके अलावा भुल्ला ताल के पास एक पार्क भी है, जहां आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। यकीन मानिए यहां जाकर आपको शांति का एहसास होगा। आपका मन करेगा की आप हमेशा के लिए यहीं बस जाएं।
टीप एन टॉप हाइकिंग
इस जगह को टिफिन टॉप के नाम से भी जाना जाता है। यह सेंट मैरी चर्च के पास रिज पर स्थित एक सुंदर जगह है। इसी कारण से यह जगह पर्यटकों की पहली पसंद है। यह जगह कपल से लेकर बच्चों के पिकनिक स्पॉट तक के लिए एकदम बेस्ट है। लैंसडाउन में हाइकिंग करने का सफर बेहद यादगार होता है। क्योंकि हाइकिंग के दौरान संकरे रास्ते और पहाड़ आपके सफर को सुहावना बना देते हैं। इसके अलावा यहां पर आपको हिमालय की पहाड़ियां भी देखने को मिलेंगी। इसलिए जब भी लैंसडाउन जाएं तो टीप एन टॉप की सैर जरूर करें।
कैसे पहुंचें लैंसडाउन?
आप लैंसडाउन के लिए दिल्ली से डायरेक्ट कैब ले सकते हैं। कैब आपको 6-7 घंटे में लैंसडाउन पहुंचा देगी। या फिर आप दिल्ली से मेरठ की ट्रेन लेकर, वहां से कैब या लोकल बस कर सकती हैं। इसके अलावा आप कोटद्वार के रास्ते भी लैंसडाउन जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्ली से कोटद्वार तक की ट्रेन में जाना होगा और फिर वहां से शेयरिंग ऑटो से आप लैंसडाउन पहुंच सकते हैं। लैंसडाउन से सबसे करीबी एयरपोर्ट देहरादून के पास स्थित जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है। यहां से लैंसडाउन जाने के लिए आपको 152 किलोमीटर का सफर रोड के जरिए तय करना होगा