मुंह के छाले दर्दनाक होते हैं और कई बार खाने-पीने में भी परेशानी का कारण बनते हैं। हालांकि, कुछ प्राकृतिक उपचार इनसे राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ घरेलू उपाय—
1. शहद का उपयोग:
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करते हैं। शहद को सीधे छालों पर लगाने से वे नमी बनाए रखते हैं और जल्दी ठीक होते हैं। यदि आप शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाते हैं, तो यह और भी असरदार हो जाता है। इस उपाय को दिन में 3-4 बार दोहराने से छाले जल्द ठीक हो सकते हैं।
2. नारियल का लाभ:
नारियल तेल में एंटी-इन्फ्लेमेटरी, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो छालों को ठीक करने और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। नारियल पानी, नारियल का तेल और नारियल दूध – इनका उपयोग करने से छाले तेजी से ठीक होते हैं। खासतौर पर बच्चों के मुंह के छाले ठीक करने के लिए नारियल पानी का सेवन और गरारे करवाना फायदेमंद होता है।
3. एलोवेरा जूस का असर:
एलोवेरा जूस में सूदिंग प्रॉपर्टी होती है, जो छालों के दर्द को कम करने में सहायक होती है। इसके नियमित सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। छालों पर थोड़ा सा एलोवेरा जूस लगाने से जल्दी राहत मिलती है।
4. तुलसी के गुण:
तुलसी को एक औषधीय पौधा माना जाता है, जिसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और विभिन्न रोगों को दूर करने में सहायक होता है। तुलसी के पत्तों का सेवन करने या उसके रस को छालों पर लगाने से भी राहत मिलती है।
अगर आप इन प्राकृतिक उपायों को अपनाते हैं, तो मुंह के छालों से जल्दी छुटकारा पा सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।