छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान, उनकी तुलना किसी से नहीं हो सकती: एकनाथ शिंदे | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान, उनकी तुलना किसी से नहीं हो सकती: एकनाथ शिंदे

Date : 22-Nov-2022

 मुंबई, (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं, उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शाम को एक पंक्ति का बयान जारी कर महाराष्ट्र में चल रहे राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के व्यक्तव्य पर मचे गतिरोध को समाप्त करने का प्रयास किया है। लेकिन आज दिन भर महाराष्ट्र के कई इलाकों में छत्रपति शिवाजी महाराज के विरुद्ध राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के व्यक्तव्य को लेकर गैर भाजपा दलों का प्रदर्शन जारी था।

भाजपा के साथ मिलकर राज्य की सत्ता में शामिल बालासाहेब की शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और सुधांशु त्रिवेदी के व्यक्तव्य का तीव्र निषेध व्यक्त किया । संजय गायकवाड़ ने कहा कि इसका असर महाराष्ट्र में चल रही बालासाहेब की शिवसेना और भाजपा गठबंधन सरकार पर भी पड़ सकता है। वे छत्रपति शिवाजी महाराज के विरुद्ध किसी भी तरह की अपमानजनक व्यक्तव्य बर्दाश्त नहीं कर सकते। इसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक पंक्ति का बयान जारी कर सरकार बचाने का प्रयास किया है। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इससे पहले कहा था कि जब तक पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र और देश के आदर्श रहेंगे। हमारे नायक छत्रपति शिवाजी महाराज होंगे, इसलिए मुझे लगता है कि इसके बारे में बहस करने का कोई कारण नहीं है। लेकिन देवेंद्र फडणवीस के इस बयान को महाराष्ट्र ने स्वीकार नहीं किया था। अब मुख्यमंत्री के बयान की स्वीकार्यता का पता मंगलवार को पता चल सकेगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement