मुंबई, 22 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद में कानूनी टीम के साथ समन्वय रखने के लिए मंत्री चंद्रकांत पाटिल और मंत्री शंभूराज देसाई को नियुक्त किया है। यह दोनों मंत्री महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद में वकीलों के साथ चर्चा करेंगे और कानूनी पहलू पर नजर रखेंगे।
महाराष्ट्र, 1960 में अपनी स्थापना के बाद बेलगांव जिला और 80 अन्य मराठी भाषी गांव कर्नाटक की सीमा में चले गए थे। बेलगांव और इन गांव के मराठी भाषी महाराष्ट्र में ही शामिल होने के लिए आंदोलन करते रहे हैं। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रालय में बैठक आयोजित की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और महाराष्ट्र के हित में निर्णय किए जाने का प्रयास करेंगे। दिवंगत बालासाहेब ठाकरे हमेशा बेलगाम को महाराष्ट्र का हिस्सा बनाने की राज्य की मांग के कट्टर समर्थक थे। हमने इस मुद्दे को हल करने पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। अगर आवश्यकता होगी, वकीलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हम जल्द ही इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक सरकार को मराठी भाषी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन के मामलों में मराठी के उपयोग के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए चर्चा की है।
हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर