भगोड़े जाकिर नाइक पर हरदीप पुरी ने कहा, भारत संबंधित पक्ष के साथ कड़े शब्दों में अपना पक्ष रखेगा | The Voice TV

Quote :

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है - अज्ञात

National

भगोड़े जाकिर नाइक पर हरदीप पुरी ने कहा, भारत संबंधित पक्ष के साथ कड़े शब्दों में अपना पक्ष रखेगा

Date : 23-Nov-2022

 नई दिल्ली, 22 नवंबर (हि.स.)। विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को फीफा विश्व कप के लिए कतर की ओर से आमंत्रित किया गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि भारत इस मसले को संबंधित पक्ष के साथ कड़े शब्दों में अपना पक्ष रखेगा।

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें जाकिर को आमंत्रित किए जाने की कोई जानकारी नहीं है लेकिन बात यह है कि वह एक मलेशियाई नागरिक है और अगर उसे कहीं आमंत्रित किया गया है तो क्या वे जानते हैं। इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि टीवी पर इस्लाम का प्रचार करने वाला जाकिर नाइक 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया चला गया था। उसे वहां स्थायी निवास प्रदान किया गया था। भारत ने उसके प्रत्यपर्ण के लिए मलेशिया को अनुरोध भेजा था। नाइक पर आरोप है कि उसके इस्लाम प्रचार से युवा आतंक को प्रेरित हुए।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement