सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी थे
विशाखापत्तनम(पडेरू), 22 नवंबर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी जिले के चिंतूर मंडल के बोडुगुडेम में आज मंगलवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तेज रफ्तार एक मिनी वैन और लॉरी आपस में टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 अन्य घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी हैं जो तेलंगाना के भद्राचलम रामचंद्र स्वामीजी के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस और राजस्व विभाग में घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है। इस मामले में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।
हिन्दुस्थान समाचार /नागराज