पार्थ पवार को जांच का सामना करना चाहिए: संजय राऊत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पार्थ पवार को जांच का सामना करना चाहिए: संजय राऊत

Date : 05-Feb-2026

 मुंबई, 05 फरवरी । शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत ने कहा है कि पुणे के मुढवा जमीन मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पर लगे आरोप आसानी से नहीं मिटेंगे। उन्हें जांच का सामना करना चाहिए और बेदाग निकलना चाहिए।

राऊत मनने कहा कि भले ही पार्थ पवार को क्लीन चिट मिल गई हो, लेकिन इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा लगाए गए आरोप आसानी से मिटेंगे नहीं। पार्थ पवार अब राजनीतिक प्रक्रिया की मेनस्ट्रीम में आ गए हैं, इसलिए उन्हें इस केस में जांच का सामना करना चाहिए और पूरी तरह से बेदाग निकलना चाहिए। राजनीति में आने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए अपने खिलाफ लगे आरोपों, शक और सवालों को दूर करना बहुत जरूरी है। मामला क्लीन चिट से खत्म नहीं होता। लोगों के मन में संदेह और कोर्ट के ऑब्ज़र्वेशन को दूर करना एक राजनीतिक ज़िम्मेदारी है।

राऊत ने परोक्ष रूप से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना करते हुए कहा कि पार्थ पवार के राजनीतिक भविष्य को देखते हुए उनके मामले में पारदर्शी स्टैंड लेना ज़्यादा ज़रूरी था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement