ईसीआई ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

ईसीआई ने वार्षिक खेल सप्ताह 2026 का शुभारंभ किया

Date : 16-Feb-2026

 नई दिल्ली, 16 फरवरी । भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को दिल्ली स्थित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने 'वार्षिक खेल सप्ताह 2026' की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल भावना को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा। उन्होंने कहा कि खेल और चुनाव की नींव एक ही है। पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता जैसे मूल्य जो खेलों को परिभाषित करते हैं, वही भारतीय चुनावी प्रक्रिया के भी आधार स्तंभ हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस आयोजन में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

ईसीआई के रिक्रिएशन क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेल सप्ताह में 72 महिलाओं सहित 383 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में 7 प्रमुख खेलों शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स ट्रैक स्पर्धाएं की कुल 43 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। एथलेटिक्स के अंतर्गत 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ पुरुष एवं महिला वर्गों में विभिन्न आयु श्रेणियों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

यह आयोजन सप्ताह भर चलेगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के पुरुष और महिला प्रतिभागी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement