लूट के दाे मामलों में भगोड़ा गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

लूट के दाे मामलों में भगोड़ा गिरफ्तार

Date : 16-Feb-2026

नई दिल्ली, 16 फरवरी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग लूट मामलों में भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बुराड़ी निवासी मंगलू उर्फ मंगू (35) के रूप में हुई है। आरोपित को दोनों मामलों में अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने सोमवार को बताया कि वर्ष 2015 और 2024 में संबंधित अदालतों ने मंगलू को भगोड़ा करार दिया था।

पुलिस के मुताबिक, 4 जुलाई 2011 को आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ बुराड़ी इलाके में एक मकान में जबरन घुसकर परिवार को डराया-धमकाया और नकदी व जेवरात लूट लिए थे। इसके बाद 3 दिसंबर 2011 को उसने एक अन्य वारदात में चाकू की नोक पर मोबाइल फोन लूट लिया था। दोनों घटनाओं के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार क्राइम ब्रांच भगोड़े बदमाशों को पकड़ने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी की। इस दौरान एसआई कुलदीप को सूचना मिली कि आरोपित संत नगर बुराड़ी में देखा गया है। सूचना को पुख्ता कर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और पहले दर्जी का काम करता था, लेकिन नशे की लत लगने के बाद उसने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए अपराध का रास्ता अपना लिया। पुलिस रिकॉर्ड की जांच में उसके अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त होने की पुष्टि हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement