दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने किया मॉक अभ्यास, कई एजेंसियों का दिखा तालमेल | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने किया मॉक अभ्यास, कई एजेंसियों का दिखा तालमेल

Date : 16-Feb-2026

 नई दिल्ली, 16 फ़रवरी। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संयुक्त आतंकवाद विरोधी मॉक अभ्यास किया। इसका उद्देश्य संभावित खतरों से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल, तैयारी और प्रतिक्रिया को और मजबूत बनाने पर था।

सीआईएसएफ के आधिकारिक साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बताया गया कि इस संयुक्त अभ्यास में सीआईएसएफ के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), दिल्ली पुलिस, ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस), एयरपोर्ट रेस्क्यू एंड फायर फाइटिंग (एआरएफएफ), दमकल विभाग और चिकित्सा सेवाओं ने हिस्सा लिया। सभी एजेंसियों ने मिलकर किसी खतरे की स्थिति में त्वरित कार्रवाई और सामूहिक प्रतिक्रिया का प्रदर्शन किया।

सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और डॉग स्क्वॉड ने अन्य सभी इकाइयों के साथ करीबी तालमेल रखते हुए खतरों को तेजी से खत्म करने में अहम भूमिका निभाई। इस अभ्यास में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मिलकर किस तरह से किसी भी आपात स्थिति का सामना करने की क्षमता को आंका गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement