खंडवाः मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया लायंस क्लब के भोजन सेवा केंद्र के भवन का भूमि पूजन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

खंडवाः मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने किया लायंस क्लब के भोजन सेवा केंद्र के भवन का भूमि पूजन

Date : 12-May-2026

 खण्डवा, 12 मई । मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा खंडवा जिले के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को खंडवा जिला अस्पताल परिसर में निर्मित होने वाले लायंस क्लब के "भोजन सेवा केंद्र" के भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायकगण कंचन मुकेश तन्वे व नारायण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, खंडवा की महापौर अमृता अमर यादव, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन और जिला भाजपा अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण भी मौजूद थे।

प्रभारी मंत्री लोधी ने इस अवसर पर कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। लायंस क्लब देश विदेश में समाज सेवा के क्षेत्र में जाना जाता है। पूरे विश्व में लायंस क्लब के कार्यकर्ता समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खंडवा जिला अस्पताल परिसर में लायंस क्लब द्वारा गरीब मरीजों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाना, एक अत्यंत सराहनीय कार्य है।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने अवसर पर सभी को नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मरीजों की जितनी सेवा अस्पताल में नर्स करती है, उतनी सेवा उनके परिवारजन भी नहीं कर पाते। उन्होंने समर्पण भाव से समाज सेवा के कार्य करने के लिए लायंस क्लब के पदाधिकारियो की सराहना की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement