पीएम ग्राम सड़क योजना में ओडिशा को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री ने जताई खुशी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पीएम ग्राम सड़क योजना में ओडिशा को राष्ट्रीय सम्मान, मुख्यमंत्री ने जताई खुशी

Date : 12-May-2026

 भुवनेश्वर, 12 मई। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की रजत जयंती के अवसर पर ओडिशा को ‘कनेक्टिंग मैक्सिमम हैबिटेशनस’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता को राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

सोशल मीडिया पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि यह सम्मान राज्य में ग्रामीण आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में किए गए सतत प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशेष दृष्टि और केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग को दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से राज्य के प्रत्येक क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों, अभियंताओं तथा परियोजना से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास विकसित एवं समृद्ध ओडिशा के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement