फर्रुखाबाद में लैंड जिहाद की शिकायत, जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फर्रुखाबाद में लैंड जिहाद की शिकायत, जिलाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

Date : 12-May-2026

 फर्रुखाबाद, 12 मई । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले की सदर तहसील के गांव अजीजलपुर में लैंड जिहाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पदाधिकारियों के साथ पीड़ित हिंदू परिवार ने मंगलवार को जिहादियों से जमीन मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया कि

अजीजलपुर में हिंदू परिवारों की 60 बीघा जमीन और सरकारी जमीन पर जिहादी कई वर्ष से कब्जा किये हुए हैं।

विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश मिश्रा ने कहा कि हिंदुओं की जमीन से मिलने वाले पैसे को मस्जिद के नाम पर जमा किया जा रहा है।

विहिप के जिला मंत्री ने कहा कि जिहादियों के कब्जे से जमीन को मुक्त कराया जाए। पीड़ित अंकुल गुप्ता, रंजीत, अनिल ने विहिप पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से जमीन को जिहादियों के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की।

अंकुल गुप्ता ने कहा कि उनकी जमीन कब्जा मुक्त नहीं होती हैं तो वह जमीन को विश्व हिंदू परिषद को गौशाला के लिए दान में दे देगें।

जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने लैंड जिहाद के मामले को गम्भीरता लिया। उन्होंने कार्यवाही के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। सरकारी जमीन पर भी कब्जे की शिकायत मिली है। सरकारी जमीन को भी कब्जा मुक्त कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement