खेलो इंडिया अभियान से प्रेरित होकर भाजपा नेता ने युवाओं को वितरित की क्रिकेट किट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

खेलो इंडिया अभियान से प्रेरित होकर भाजपा नेता ने युवाओं को वितरित की क्रिकेट किट

Date : 12-May-2026

 हरिद्वार, 12 मई । क्षेत्र में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आज क्रिकेट किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “खेलो इंडिया” अभियान से प्रेरित होकर की गई।

इस अवसर पर पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

क्रिकेट किट प्राप्त करने के बाद युवाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “खेलो इंडिया” अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। साथ ही युवाओं को खेलों के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement