राज्य पुलिस की कार्रवाई, बरुईपुर में दो पुलिसकर्मी निलंबित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

राज्य पुलिस की कार्रवाई, बरुईपुर में दो पुलिसकर्मी निलंबित

Date : 12-May-2026

 बरुईपुर, 12 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी के साथ मारपीट के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (आईसी) समर दे और सब-इंस्पेक्टर सुकुमार रुईदास को निलंबितकिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मतदान परिणाम घोषित होने के अगले दिन पांच मई को बरुईपुर पश्चिम के भाजपा प्रत्याशी विश्वजीत पाल के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से शारीरिक दुर्व्यवहार किया गया था। इस मामले में विश्वजीत पाल ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर राज्य पुलिस ने जांच शुरू की। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद बरुईपुर थाने के आईसी और सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement