एसआई भर्ती परीक्षा-2021 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को पुनः होगा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एसआई भर्ती परीक्षा-2021 परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को पुनः होगा

Date : 12-May-2026

 अजमेर, 12 मई। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा एसआई भर्ती परीक्षा-2021 का पुनः आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में केवल वही 3,83,097 अभ्यर्थी फिर से परीक्षा दे सकेंगे, जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में उपस्थित रहे थे। भर्ती अन्तर्गत उम्र, आरक्षण और योग्यता एवं अन्य शर्तें 3 फरवरी 2021 को जारी किए गए विज्ञापन एवं 7 जून 2021 को जारी शुद्धि-पत्र के अनुसार ही रहेंगी। विस्तृृत जानकारी एवं अन्य दिशा-निर्देश के लिए आयोग की वेबसाइट का अवलोकन करें।

आयोग की ओर से दी गई सूचना के अनुसार 16 मई से 30 मई 2026 के बीच अभ्यर्थी अपने आवेदन में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी एवं पत्राचार का पता अपडेट कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी ने अपनी एसएसओ आइडी बदल दी है, तो वे फेच एप्लीकेशन फॉर्म विकल्प का उपयोग करके अपनी पुरानी आईडी का डेटा नए प्रोफाइल में ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे उनका पुराना रिकॉर्ड और आवेदन की जानकारी नए सिस्टम में जुड़ जाएगी।

भर्ती अन्तर्गत अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपडेट करनी होगी। जिन अभ्यर्थियों को कोई सुधार नहीं करना है, उन्हें भी एक बार फॉर्म को एडिट मोड में खोलकर अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और अंगूठा निशानी के उपयोग की अनिवार्य रूप से सहमति देनी होगी। इसके उपरांत फाइनल सब्मिट बटन पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज कर आवेदन सब्मिट करना होगा। इस प्रक्रिया के बिना आवेदन सब्मिट नहीं माना जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement