मुरादाबाद में एक घंटे हुई बारिश से माैसम हुआ सुहावना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुरादाबाद में एक घंटे हुई बारिश से माैसम हुआ सुहावना

Date : 12-May-2026

 मुरादाबाद, 12 मई । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मंगलवार सुबह आसमान में घना अंधेरा छा गया और फिर लगभग एक घंटे तक जमकर बारिश हुई है। आसमान में अंधेरा इस कदर छाया था कि सुबह 10 बजे ऐसा लग रहा था जैसे रात के 10 बज रहे हो। अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश आने से मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मुरादाबाद में आने वाले दिनों में मौसम साफ हो जाएगा और भीषण गर्मी पड़ेगी।

मुरादाबाद में मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे अचानक काले बादल छा गए और शहर में घना अंधेरा हो गया। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी और ताबड़तोड़ बारिश शुरू हो गई लगभग 1 घंटे हुई बारिश से महानगर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। इससे सड़कों पर आवागमन भी बाधित हो गया। दोपहर करीब 1 बजे पूरी तरह से आसमान साफ हो गया और धूप निकालनी शुरू हो गई। फिलहाल हुई बारिश से किसानों को किसी प्रकार के नुकसान की आशंका नहीं है। किसानों का कहना है कि दलहन, पशु चारे और आगामी फसलों की बिजाई के लिए खेतों में नमी का फायदा मिलेगा।

मौसम विशेषज्ञ प्रो डॉ. एके सिंह ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में सक्रिय हुए इस कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक हल्का चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र विकसित हुआ। इसी तंत्र के प्रभाव से पशिचम क्षेत्र में घना अंधेरा छाने के बाद ताबड़तोड़ बारिश हुई। आने वाले दिनों में मौसम साफ हो जाएगा और भीषण गर्मी पड़ेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement