चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने कालीघाट में बुलाई अहम बैठक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी ने कालीघाट में बुलाई अहम बैठक

Date : 12-May-2026

कोलकाता, 12 मई । विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने गुरुवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर पार्टी नेताओं और विधायकों की अहम बैठक बुलाई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहने का संदेश दे सकती हैं। संगठन के पुनर्गठन, जनता से संपर्क बढ़ाने और विपक्ष की भूमिका को अधिक आक्रामक बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, 14 मई को होने वाली इस बैठक में चुनाव में मिली बड़ी हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि ममता बनर्जी इस बैठक के जरिए संगठन को फिर से मजबूत करने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगी।

बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के नेतृत्व वाली नई राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। तृणमूल कांग्रेस को करीब 15 वर्षों के लंबे शासन के बाद पहली बार इतने बड़े राजनीतिक झटके का सामना करना पड़ा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement