किसानों के लिए एग्रीस्टेक परियोजना का विशेष पंजीकरण अभियान 12 मई से 30 जून तक | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

किसानों के लिए एग्रीस्टेक परियोजना का विशेष पंजीकरण अभियान 12 मई से 30 जून तक

Date : 12-May-2026

 कटिहार, 12 मई । किसानों को सरकारी योजनाओं और उर्वरक का लाभ सुगमता से दिलाने के लिए एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 12 मई से आरंभ होकर 30 जून तक निरंतर जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य जिले के उन सभी शेष किसानों का पंजीकरण पूर्ण करना है जो अब तक इस सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं।


इस संदर्भ में मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े सभी अनुमंडल पदाधिकारी और प्रखंडों के वरीय अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रखंडों में एक विशेष माइक्रोप्लान तैयार किया जाए ताकि बचे हुए किसानों की फार्मर आईडी बनाने का काम तेजी से पूरा हो सके। इसके साथ ही कर्मचारी लॉगिन पर लंबित सभी आवेदनों का अगले दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से निपटारा करें।

जिला कृषि पदाधिकारी ने कहा कि इस पूरे अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए प्रखंड स्तर पर वरीय अधिकारियों के साथ कृषि पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से नामित किया गया है। प्रशासन की मंशा है कि इस डिजिटल डेटाबेस के तैयार होने से भविष्य में किसानों को कृषि संबंधी विभिन्न अनुदान और लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। डीएओ ने कहा कि इस कार्य के लिए सभी संबंधित कर्मियों को पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement