एनएसयूआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में किया प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एनएसयूआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में किया प्रदर्शन

Date : 12-May-2026

 नई दिल्ली, 12 मई । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2026 के कथित प्रश्नपत्र लीक के विरोध में मंगलवार को शास्त्री भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मांग की है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह एजेंसी विश्वसनीय परीक्षाएं कराने में असफल रही है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में की जाए।

उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। लगातार हो रहे पेपर लीक ने साबित कर दिया है कि सरकार छात्रों का भविष्य बचाने नहीं, बल्कि शिक्षा माफियाओं को बचाने में लगी है। संगठन ने चेतावनी दी कि जब तक इस घोटाले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक शिक्षा न्याय एवं जवाबदेही की लड़ाई देशभर में जारी रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement