अफवाह से चाईबासा में पेट्रोल पंपों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अफवाह से चाईबासा में पेट्रोल पंपों में उमड़ी भीड़, प्रशासन ने किया औचक निरीक्षण

Date : 12-May-2026

 पश्चिमी सिंहभूम, 12 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से ईंधन की बचत करने की अपील के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंका फैल गई। मंगलवार को इसका असर चाईबासा शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में लोग वाहनों में तेल भरवाने पहुंच गए। कई पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं और कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई। लोगों में यह चर्चा फैल गई कि आने वाले दिनों में ईंधन की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

स्थिति की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। उपायुक्त के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी तथा सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ शहर के शहीद पार्क, बड़ी बाजार सहित कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों ने पंप संचालकों से ईंधन भंडारण, सप्लाई और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही आगत पंजी, बिक्री पंजी और स्टॉक रजिस्टर की जांच कर उपलब्ध स्टॉक का मिलान किया।

निरीक्षण के बाद एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि फिलहाल जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सप्लाई चेन में हल्की देरी के कारण लोगों में भ्रम की स्थिति बनी है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जरूरत के अनुसार ही ईंधन लेने की अपील की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement