"धरती के सबसे करीब पहुंचेगा सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह – जानें क्या होगा असर!" Date : 09-Dec-2024 यह एक दुर्लभ घटना होगी जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह को करीब से देखा जा सकेगा। आसमान को देखकर आपको भी कभी लगता होगा कि काश ये ग्रह और तारे नजदीक होते तो पास से देखे जा सकते। हालांकि आधुनिक विज्ञान की मदद से अब ऐसे टेलीस्कोप मौजूद हैं जो इंसान को इन्हें बेहद करीब से देखने की सुविधा देते हैं। लेकिन आम आदमी के लिए ऐसी बहुत कम घटनाएं अंतरिक्ष में होती हैं जो नंगी आंखों से देखी जा सकती हैं। अब 7 दिसंबर को एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है। पृथ्वी इस घटना में सूर्य और बृहस्पति के साथ एक सीध में आने वाली है। अगर आप बृहस्पति ग्रह को आसमान में अपनी आंखों से देखना चाहते हैं तो 7 दिसंबर को यह मौका आने वाला है जब सूर्य, पृथ्वी और बृहस्पति एक ही लाइन में मौजूद होंगे। इससे बृहस्पति ग्रह आसमान में आसनी से पहचाना जा सकेगा। यह एक दुर्लभ स्थिति होगी जब सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह को देखा जा सकेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह इतने करीब तो जरूर होगा जिससे यह सबसे चमकीला दिखाई देगा। टेलीस्कोप के माध्यम से इसे साफ देखा जा सकेगा। यहां तक कि इसकी वायुमंडलीय बेल्ट और इसके गैलीलियन चंद्रमाओं को भी देखा जा सकेगा। कैसे देखें बृहस्पति ग्रह 7 दिसंबर को आपको पूर्वी उत्तर पूर्वी में देखना होगा। वृषभ तारामंडल के पास गुरू ग्रह दिखाई देगा। यह सूर्यास्त के बाद उदय होगा और सूर्योदय के समय दिखना बंद हो जाएगा। टेलीस्कोप की मदद से इससे बादलीय वायुमंडल को भी देख पाना संभव होगा। इसके चारों चंद्रमा भी इस दौरान देखे जा सकेंगे। इस खगोलीय घटना में ये तीनों खगोलीय पिंड एकसीध में आने वाले हैं। सूर्य की रोशनी जब जुपिटर पर पड़ेगी तो यह 34 मिनट में धरती पर पहुंचेगी जिससे कि जुपिटर साफ चमकने लगेगा। सौरमंडल के चमत्कारों को नजदीक से अनुभव करने का यह अच्छा मौका होगा। Forbes के अनुसार पृथ्वी का तेज ऑर्बिग कुछ पलों के लिए सूर्य और जुपिटर के बीच आ जाएगा। इसके कारण जुपिटर डिस्क को 100% पूरी देखा जा सकेगा। कहा जा रहा है कि इससे पहले जुपिटर पृथ्वी के इतने करीब नहीं आया था।