गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

गुरुग्राम में बॉलीवुड सिंगर फाजिलपुरिया पर फायरिंग

Date : 14-Jul-2025

गुरुग्राम, 14 जुलाई। बॉलीवुड के पॉप सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर सोमवार देर शाम को अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। टाटा पंच गाड़ी में सवार बदमाशों ने राहुल पर फायरिंग की। हालांकि इस हमले में राहुल बाल-बाल बच गए हैं। फायरिंग के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार वारदात बादशाहपुर इलाके में हुई है। एसपीआर रोड पर टाटा पंच में सवार अज्ञात बदमाशों ने राहुल का पीछा शुरू कर गोलियां चलानी शुरू कर दी। राहुल को जैसे ही पता चला कि उस पर गोलियां चलाई जा रही है तो राहुल ने अपनी गाड़ी को तेजी से दौड़ा लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। राहुल फाजिलपुरिया पर हमला करने वाले लोग कौन थे और हमला क्यों किया गया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

बता दें कि राहुल फाजिलपुरिया ने 2024 में गुरुग्राम लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था। वे चुनाव में हार गए थे। राहुल फाजिलपुरिया बिजनेस घराने से संबंध रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म कपूर संस के गाने लड़की ब्यूटीफुल से अपनी पहचान बनाई। गायकी के साथ वे राजनीति में भी आए।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement